नई दिल्ली, फरवरी 13 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की सभी बंद चीनी मिलों को शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में 7 निश्चय पार्ट-3 के तहत समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार योजना का क्रियान्वयन ठीक ढंग से और तेजी से पूर्ण करें। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में जो भी बंद चीनी मिले हैं, उनकी जल्द से जल्द शुरूआत करायें। पश्चिम चम्पारण जिले के चनपटिया, पूर्वी चम्पारण जिले के बाराचकिया एवं मोतिहारी, गोपालगंज जिले के सासामूसा, सारण जिले के मढ़ौरा, मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर, समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर एवं दरभंगा जिले के सकरी एवं रैयाम चीनी मिल बंद हैं। यह अच्छी बात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.