बांका, अक्टूबर 30 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बिहार की धरती सदैव पूजनीय रही है। यह भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की पावन भूमि है। भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र सांब ने भी बिहार में सूर्य देवता का मंदिर स्थापित किया था। उक्त बातें बुधवार को कटोरिया बाजार के इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कही। सभा को भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने भी सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है और बिहार में भी विकास की धारा प्रवाहित हो रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत को पूरा विश्व सम्मान की दृष्टि से देख रहा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की अनेक संभावनाएं साकार हो रही हैं। अपने ...