सोनभद्र, नवम्बर 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। बिहार की जनता ने डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है। इसके लिए मैं बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर चोपन रेलवे मैदान पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार का संबंध अटूट है। कहा कि 1875 में आज ही के दिन बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। 25 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों ने उन्हें जेल में बंद कर दिया। उन्होंने अपना देश अपना राष्ट्र का नारा दिया। उनके संघर्ष के आगे अंग्रेजों को झुकना पड़ा और जनजाति को उनका अधिकार देना पड़ा। आज जनजातीय समुदाय को सम्मान दिलाने का कार्य डबल इंजन की सरकार कर रही है। जनजातीय समुदाय ने भारत की लोक परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। यूपी की 15 जनजातियों में 14 जनजातीय अकेले सोनभद...