पटना, मई 18 -- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी बिहार को विषाक्त करने के मकसद से साथ आए हैं, लेकिन उनको नहीं मालूम की एनडीए नाम का एंटीवायरस किसी भी वायरस से निपटने में कारगर है। श्री मांझी ने कहा कि प्रशांत किशोर हों या आरसीपी सिंह, ये दोनों राजनीतिक तौर पर असफल लोग हैं। इससे हास्यास्पद स्थिति और क्या हो सकती है कि छह महीने 18 दिन पहले नई पार्टी बनाने वाले आरसीपी सिंह ने उसका विलय प्रशांत किशोर की उस जन सुराज पार्टी में कर दिया, जिसे बने अभी केवल सात महीने 16 दिन हुए हैं। यह तथ्य बताने को काफी है कि इन दोनों का कोई जनाधार नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.