हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 7 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सुधा के उत्पाद मखाना, घी और गुलाब जामुन को अमेरिका तथा कनाडा के लिए रवाना किया। एक अणे मार्ग से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अन्तर्गत सुधा के पहले निर्यात कंसाइनमेंट का शुभारंभ किया। इसके तहत मुख्यमंत्री ने दो वाहनों को हरी झंडी दिखायी। पहली खेप में 48 लाख मूल्य के सुधा उत्पादों का निर्यात किया जा रहा है। इस दौरान भेजे जानेवाले सामान घी, मखाना एवं गुलाब जामुन का मुख्यमंत्री ने अवलोकन भी किया। मौके पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयालक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी और बताया कि एक वाहन में मखाना और घी को अमेरिका के लिये तथा दूसरे वाहन में गुलाब जामुन को कनाडा के लिए भेजा जा रहा है। ये वाहन समुद्री पोर्ट तक सामान को पहुंचायेगा। समुद्...