संवाददाता, जुलाई 5 -- बिहार के छपरा जिले के आदर्श बोर्ड मिडिल स्कूल गड़खा के हेडमास्टर ने शनिवार को एक दर्जन छात्र-छात्राओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से ज़ख्मी छात्र-छात्राओं को आनन-फानन में इलाज के लिए गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। ज़ख्मी छात्र-छात्राओं में गड़खा गांव की नताशा कुमारी, नफीसा खातून, शाहा परवीन, काजल कुमारी, निधि कुमारी, सहिस्ता नाज, खुशबू खातून, ख़ुशी कुमारी, अंजुम आरा, नंदनी कुमारी, फरजाना, मरीचा गांव की आरोही कुमारी, फुर्सतपुर गांव की जूली कुमारी, हसनपुरा गांव की फातमा खातून, हकमा गांव की मधु कुमारी, जाफरपुर गांव की रिंटू कुमारी शामिल हैं। छात्र-छात्राओं की पिटाई की खबर जैसे ही इनके अभिभावकों को लगी वे आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल के पास पहुंचकर हंगामा करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.