हिन्दुस्तान ब्यूरो, दिसम्बर 18 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को योजना एवं विकास विभाग के दरभंगा स्थित कार्य प्रमंडल -1 में तैनात कनीय अभियंता अनसारूल हक के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। दरभंगा के जमलपुरा, नया टोला मस्जिद के नजदीक दो आवास एवं कार्यालय में छापेमारी की गई तथा मधुबनी के अंधरामठ के आलपुर परगना के लदनियां पंचायत के हरिराहा गांव में स्थित स्थायी आवास में सुबह सुबह ही तलाशी शुरू कर दी गई। छापेमारी में आरोपित कनीय अभियंता के पास आय से अधिक करोड़ों की संपत्ति की जानकारी मिली। देर रात तक जारी छापेमारी के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम जब्त किए गए दस्तावेजों एवं बैंक खातों का मूल्यांकन एवं छानबीन में जुटे रहे। निगरानी ब्यूरो के अनुसार, छापेमारी के दौरान नाइन एमएम का लाइसेंसी पिस्टल, एक्सयूवी 300 वाहन, एक टाटा एसे मिनी ट्रक, ग्ल...