गंगापार, नवम्बर 15 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक विजय पर हर्ष व्यक्त किया हैं। सहसों में शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी डिग्री कॉलेज में एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर इस प्रचंड जीत का उत्सव मनाया हैं। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के निरंतर परिश्रम और जनता के आशीर्वाद का परिणाम बताया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल एवं महामंत्री मनोज निषाद ने कहा कि यह परिणाम देश की विकास यात्रा पर जनता के विश्वास का प्रतीक हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पटेल, पवन कुमार शुक्ला, शिव बाबू केसरवानी, सूर्यमणि पांडे, जयेश केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह राम जानकी मंदिर के पास जय प्रकाश दुबे, रमेश दुबे, वीरेंद्र बहादुर सिंह, अशोक मिश्रा, चिंतामणि शुक्ला, अजय कुमार श्रीव...