नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को पटना पहुंचे। कुर्सी संभालने के बाद पहली बार बिहार आए नितिन नवीन ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक भगवा लहरेगा। बिहार के चुनावी परिणाम का असर पूरे देश पर देखा जा रहा है। वह मंगलवार को मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी में एक लाख युवा नेतृत्व को आगे लाना है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के विकास और सामान के लिए वह हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश में रहते हैं तो संविधान पर अंगुली उठाते हैं, विदेश जाते हैं तो देश का ही अपमान करते हैं। अभिनंदन समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नितिन नवीन ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.