पटना, मार्च 28 -- प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार की मौजूदगी में सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार चौधरी सहित कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। शुक्रवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि मजबूत कांग्रेस, मजबूत इंडिया हमारा नारा है। हमारे नेता राहुल गांधी के निर्देश पर सभी वर्गों को साथ लेकर वंचित समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद चल रही है। विनोद चौधरी और उनके समर्थकों के पार्टी में शामिल होने से समाजिक न्याय की लड़ाई को बल मिलेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि बिहार कांग्रेस में वंचित समुदाय की हिस्सेदारी बढ़ेगी। बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी सुशील कुमार पासी, विधान परिषद में कांग्रेस के नेता मदन मोहन झा ने भी संबोधित किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.