औरंगाबाद, सितम्बर 19 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में सीटों पर तकरार देखने को मिल रही है। आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के गठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल नहीं हो पाया है। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की कुटुंबा विधानसभा सीट पर ही आरजेडी ने दावा ठोक दिया है। एक तरफ, कांग्रेस ने कुटुंबा से राजेश राम को दोबारा मैदान में उतारने की बात कह दी है। दूसरी ओर, आरजेडी के कार्यकर्ता यहां से लालटेन के सिंबल पर प्रत्याशी उतारने की मांग कर रहे हैं। औरंगाबाद जिले की कुटुंबा विधानसभा सीट पर महागठबंधन में घमासान छिड़ा हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम यहां से दो बार के विधायक हैं। मगर, आरजेडी चाहती है कि यहां से अपना प्रत्याशी उतारा जाए। स्थानीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन में इसको लेकर खुलकर तकरार देखने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.