औरंगाबाद, सितम्बर 28 -- कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को अपने ही विधानसभा क्षेत्र कुटुंबा में विरोध का सामना करना पड़ा। उनके खिलाफ मुर्दाबाद और के नारे लगाए गए। राजेश राम एक शिलान्यास कार्यक्रम में कुटुंबा गए थे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने राजेश राम गो बैक का नारा लगाकर उनका विरोध किया। इससे पहले राजद विधायक आलोक मेहता की भी उनके विधानसभा क्षेत्र उजियारपुर में जनता ने लालटेन के नाम पर कलंक कहकर वापस कर दिया। जानकारी के मुताबिक कुटुंबा विधायक राजेश राम शनिवार को देव प्रखंड के दुलारे में आंबेडकर छात्रावास का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक उनका विरोध करने लगे। राजेश राम मुर्दाबाद, राजेश राम होश में आओ, राजेश राम गो बैक की नारेबाजी शुरू हो गई। विरोध देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने विधायक को घेरे में ले लिया। मंच से विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.