नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद प्रकाशित मसौदा सूची में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने की सहमति दे दी है। राज्य में मुख्य विपक्षी दल राजद और एआईएमआईएम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मसौदा सूची में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समय सीमा 1 सितंबर से आगे बढ़ाकर 15 सिसंबर तक करने की मांग की है। जस्टिस सूर्यकांत, जॉयमाल्या बागची और विपुल एम. पंचोली की पीठ ने मामले का उल्लेख किए जाने के बाद कहा कि राजनीतिक दलों की ओर से इस मांग को लेकर दाखिल अर्जियों पर सोमवार को सुनवाई करेगी। इससे पहले, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से अधिवक्ता प्रशांत भूषण और एआईएमआईएम की ओर से पेश हुए अधिवक्ता न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.