चंदौली, जनवरी 10 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को उसिया (गाजीपुर) और बिहार इलेवन के बीच जोरदार मुकाबला खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन बेहतर तालमेल और रणनीति के दम पर उसिया की टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के पहले हॉफ में खेल के 10वें मिनट में उसिया के आमिर ने कलात्मक शॉट लगाकर शानदार गोल किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हॉफ में 36वें मिनट में सलमान खान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक और गोल दागा। अंत तक मुकाबला 2-0 से उसिया के पक्ष में रहा। मैच के मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल के दौरा...