छपरा, अगस्त 18 -- प्रखंड और अंचलों में सोमवार को भी कार्य प्रभावित रहा सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी असर छपरा, एक संवाददाता। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के दसवें दिन भी नगर पालिका चौक पर सोमवार को धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए संघ के नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई अंजाम तक पहुंचाई जाएगी। अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं सुनी तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। धरना को संबोधित करते हुए संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रविश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार से जायज मांग की जा रही है पर सरकार उनकी मांगों को अब तक अनदेखी की है। मालूम हो कि इस हड़ताल में लगभग ढाई सौ से अधिक कर्मचारी शामिल हैं। इनके हड़ताल पर अडिग रहने के कारण कलेक्ट्रेट, अनुमंडल, डीडीसी , एडीएम, प्रखंड और अंचलों में सोमवार को भी कार्य प्...