छपरा, अगस्त 13 -- छपरा, एक संवाददाता। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर चौथे दिन भी हड़ताल जारी रखी। ढाई सौ से अधिक कर्मचारी इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हैं। हड़ताल के कारण कलेक्ट्रेट, अनुमंडल, डीडीसी , एडीएम, प्रखंड और अंचलों में बुधवार को भी कार्य प्रभावित रहा। मालूम हो कि कर्मी पिछले शनिवार से ही हड़ताल पर हैं। अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की घोषणा नहीं करती तब तक कर्मी हड़ताल में शामिल होकर अपना विरोध जताते रहेंगे। धरना पर जिला सचिव निखिल कुमार सिंह, रणविजय सिंह,ललन कुमार दास,तारानंद प्रमोद, अमरेंद्र कुमार सिंह समेत दर्जनों कर्मचारी बैठे थे। किसान मोर्चा ने बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन फोटो:4 बुधव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.