जहानाबाद, अगस्त 19 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को लगातार ग्यारहवें दिन भी जारी रही। इस दौरान सदर प्रखंड परिसर अरवल में कर्मचारियों ने एकजुट होकर धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश भारती ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक सरकार ठोस निर्णय लेकर समस्याओं का समाधान नहीं करती, तब तक यह आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। धरना स्थल पर मौजूद वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जबकि कर्मचारियों ने कई बार लिखित और मौखिक दोनों स्तरों पर अपनी बातें रखी हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.