रांची, सितम्बर 30 -- रांची। हिनू यूनाइटेड क्लब दुर्गा पूजा बिहारी क्लब के पंडाल में गुरुवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ दर्शन के लिए पहुंचे। इस क्रम में उन्होंने माता की स्तुति कर उनका आशीर्वाद लिया। सांसद ने अपने मद से हिनू स्थित बिहारी क्लब के भवन विस्तारीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के अलावा समिति के सदस्य सुबोध सिंह गुड़्डू, अधिकारी मनोज कुमार, अरविंद उपाध्याय, आलोक श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित थे। संजय सेठ ने बताया कि कर्बला चौक के पास सामुदायिक भवन का निर्माण, बुकरू में सांस्कृतिक मंच हाट, बोरिया में सांस्कृतिक मंच का निर्माण किया जाना है। इन निर्माण कार्यों में कुल लागत करीब 50 लाख रुपए होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.