नगर संवाददाता, फरवरी 26 -- बिहार के जहानाबाद स्थित केंद्रीय विद्यालय में तैनात शिक्षिका दीपाली को सस्पेंड कर दिया गया है। दीपाली के हाल ही में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें वह बिहार के लोगों के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडे ने इस पर तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराई। वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने के बाद शिक्षिका दीपाली को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया। निलंबन अवधि में दीपाली का मुख्यालय मसरख स्थित केंद्रीय विद्यालय बनाया गया है। वह जहानाबाद स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्राथमिक कक्षा की शिक्षिका थीं और अभी प्रोबेशन पीरियड में ही थीं। दीपाली ने हाल ही में नौकरी ज्वाइन की थी। बता दें कि मंगलवार को उक्त शिक्षिका का वीडियो व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.