बिहारशरीफ, जुलाई 27 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर 30 जुलाई को जागरूकता कार्यक्रम होगा। इसमें लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम व अन्य समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। इंस्टिच्यूट फॉर डेवलपमेंट एजुकेशन एंड एक्शन (आइडिया) की निर्देशक रागिनी कुमारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। उनके भविष्य को संवारने की आवश्यकता है। इसके लिए लोगों को आगे आना होगा। उनके भविष्य में देश का विकास निहित है। आपके आसपास मानव तस्करी या बाल श्रम जैसी कोई गतिविधि दिखे तो गंभीरता से लें। अनाथ व गरीब बच्चों के लिए भी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। लोगों से वैसे अनाथ बच्चों को इस तरह की योजनाओं से जोड़ने की पहल करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.