बिहारशरीफ, नवम्बर 25 -- बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से प्रशासन एक बार फिर सख्त तेवर में दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश की तरह अब बिहार में भी बुलडोजर ऐक्शन की झलक देखने को मिल रही है। इसी क्रम में मंगलवार को नालंदा जिले के बिहारशरीफ नगर निगम ने शहर के रांची रोड स्थित भैसासुर चौक इलाके में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उपनगर आयुक्त शम्स रजा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। सुबह से शुरू हुए अभियान में पहले निगम की टीम ने सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों का सर्वे किया। इसके बाद नोटिस के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर सीधे बुलडोजर ऐक्शन लिया गया। बुलडोजर और सुरक्षा बलों की तैनाती देखते ही व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानें जहां खुद सामान समेटने में जुट...