बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- बिहारशरीफ : दीपावली भी बीता, नहीं पूरा हुआ भरावपर फ्लाईओवर काम पूरा होने की कई तिथि फेल, शहरवासियों को और कितनी तिथियों का करना होगा इंतजार 3 साल से बन रहा एलआईसी भवन से लेकर सोगरा कॉलेज मोड़ तक फ्लाईओवर फोटो : फ्लाईओवर : बिहारशरीफ शहर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। दशहरा 2024, जनवरी 2025, जून 2025, फिर दशहरा 2025 और अब दीपावली 2025 भी बीत चुका है। लेकिन, शहर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर अब भी अधूरा है। अधूरा निर्माण के सैकड़ों कारण हो सकते हैं। शहर के लोग आवागमन के क्रम में जो दर्द झेल रहे हैं, उसे समझने वाला कोई नहीं है। तीन साल से शहर के एलआईसी भवन से लेकर सोगरा कॉलेज मोड़ तक फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। 73 करोड़ की लागत से बन रहे फ्लाईओवर के इस मार्ग में चलने वाले लोगों को रोज जाम की समस्या झेलनी ...