नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। लोकतंत्र के चुनावी पर्व में बिहार में महिलाएं मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ रही हैं, बावजूद इसके विधानसभा में लगातार महिलाओं की भागीदारी कम हो रही है। पिछले तीन विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि महिलाओं के जीत का ग्राफ बढ़ने के बजाए धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि चुनाव लड़ने के प्रति महिलाओं में रुझान बढ़ा है। वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में 14 फीसदी महिलाएं चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची थी। 2010 के विधानसभा चुनाव में, चुनाव जीतने वाली महिलाओं की संख्या में 6 फीसदी का उछाल आया था। 2005 के विधानसभा में महज 8 फीसदी महिलाएं चुनाव जीती थी। लेकिन 2010 में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। तब से हर चुनाव में महिलाओं की जीत का आंकड़ा कम होता गया। भारतीय राजनीति और चुनाव प्रक्रिया पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.