भागलपुर, जनवरी 5 -- बिहपुर रजिस्ट्री ऑफिस के समीप सड़क पर रविवार की दोपहर एक वृद्ध की मौत हो गई। उनकी पहचान बिहपुर प्रखंड अंतर्गत मड़वा गांव निवासी दयानंद मलिक (85) के रूप में हुई। बताया जाता है, कि अत्यधिक ठंड लगने के कारण वह अचानक सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें उठाने का प्रयास किया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर झंडापुर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दयानंद मलिक रोजमर्रा की तरह प्लास्टिक चुनकर उसे कबाड़ी को बेचने के लिए निकले थे। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकता पूरी कर शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...