भागलपुर, जनवरी 3 -- बिहपुर(भागलपुर), संवाद सूत्र। कटिहार-पूर्णिया रेलखंड के बिहपुर रेलवे स्टेशन से पश्चिम केबिन के बीच पोल संख्या 71/35 के पास शुक्रवार की सुबह रेल लाइन पार करने के दौरान एक महिला की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। मृतका की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल निवासी मरहूम फिरोज आलम की 29 वर्षीय पत्नी रूवाजा खातून के रूप में की गई है। महिला पति की मौत के बाद खगड़िया जिले के मोधरा गांव निवासी भाई मो. शहनवाज के साथ रह रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रूवाजा खातून अपनी बहन के घर जाने के लिए बिहपुर रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। स्टेशन से जमालपुर गांव की ओर जाने के क्रम में वह रेल लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.