भागलपुर, मार्च 24 -- राज्य के प्रतिपक्ष नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार की रात पूर्णिया में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद पटना जाने के क्रम में बिहपुर एनएच 31 स्थित एक निजी होटल में स्थानीय नेताओं से संवाद किए। जहां नवगछिया पुलिस जिला राजद अध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान और जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव को तेजस्वी यादव ने नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर और गोपालपुर विस क्षेत्र में संगठन मजबूती और चुनाव में पार्टी के जीत के लिए यूथ को जोड़ने, सभी बूथ को सांगठनिक मजबूत करने का मंत्र दिया। रविवार को जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव सत्र 2025/28 के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.