भागलपुर, जनवरी 17 -- बिहपुर संवाद सूत्र। शुक्रवार को बिहपुर पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी गौरव कुमार उर्फ गौरी साह को उसके घर खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पनदेही दुधैला गांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी बिहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले वर्ष 26 मई को नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में नामजद था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...