भागलपुर, जनवरी 13 -- बिहपुर एनडीए कार्यालय में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरागवी का पूरे विधानसभा क्षेत्र के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर सबसे पहले बिहपुर विधायक ईं. शैलेंद्र समेत जिला भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वामी जी को न केवल युवाओं के लिए, बल्कि पूरे विश्व की शांति एवं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर ही 2047 तक विकसित भारत बनाया जाएगा। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.