भागलपुर, फरवरी 10 -- अष्टादश बिहार विधानसभा के द्वितीय सत्र में बिहपुर के विधायक ई. शैलेंद्र द्वारा बिहपुर थाना के जर्जर भवन का मुद्दा उठाए जाने पर सरकार ने सकारात्मक जवाब दिया है। गृह विभाग के संयुक्त सचिव कमल नयन ने सात फरवरी को जानकारी दी कि बिहपुर थाना भवन, फर्नीचर व अन्य आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में आठ करोड़ 57 लाख 75 हजार 300 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...