भागलपुर, फरवरी 21 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की पहल करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने बिहपुर स्थित डाक बंगला परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसीईओ, जिला अभियंता, बिहपुर के अंचलाधिकारी, बीपीआरओ, जिला परिषद सदस्य मोइन राइन और कनीय अभियंता मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। जिप अध्यक्ष ने अंचलाधिकारी को डाक बंगला की जमीन की शीघ्र नापी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डाक बंगला परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विवाह भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और नई दुकानों का भी निर्माण प्रस्तावित है। जिप अध्यक्ष ने कहा कि परिसर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.