पटना, मार्च 26 -- बिहटा के औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को एक साथ तीन इकाइयों का उद्घाटन और एक का शिलान्यास उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि डीवी रंजन ने अपनी नई इकाई डी वेगा बांड परियोजना में 3 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके माध्यम से लगभग 250 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि राज्य की उद्योग नीतियां बहुत आकर्षक हैं और लोग निवेश के लिए आने लगे हैं। इन इकाइयों में बैगपैक, स्कूल बैग, अस्पताल और स्कूल यूनिफार्म, स्पोर्ट्स और फैशन वियर, लैपटॉप, डेस्कटॉप के उपकरण के अलावा डेरी उत्पादों का उत्पादन होगा।बिहार बिजनेस कनेक्ट में हुआ था एमओयू : कार्यक्रम में उद्योग विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने कहा कि बिहार बिजनेस कनेक्ट के समय जो एमओयू साइन हुए थे। उन्हीं में तीन इकाइयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.