पटना, दिसम्बर 31 -- बिहटा खगौल मुख्य मार्ग पर श्रीरामपुर टोला के पास मंगलवार को एक ट्रक ने साइकिल सवार किशोर आयुष कुमार (12) को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही किशोर की मौत हो गई। आसपास के मौजूद लोगों ने भाग रहे ट्रक का पीछाकर चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। वहीं मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खेदलपुरा निवासी श्रवण सोनी के 12 वर्षीय पुत्र आयुष साइकिल से बाजार की तरफ जा रहा था। तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजन के द्वारा दिया गया लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अग्रिम करवाई की जा रही है। ...