पटना, फरवरी 14 -- बिहटा-मनेर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों को कुचल दिया। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर होमगार्ड केंद्र के समीप की है। मृतक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी सत्या राय के पुत्र बृजेश कुमार (25) के रूप में हुई है। घायलों में रंजीत राय के पुत्र बिट्टू कुमार (22) और अजय राय के पुत्र सचिन कुमार है। पुलिस के अनुसार, बृजेश कुमार, बिट्टू कुमार और सचिन कुमार बाइक पर सवार होकर मनेर से देवकुली मोड़ पर बाल कटवाने सैलून आये थे। बाल कटवाने के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बिहटा के आनंदपुर होमगार्ड केंद्र के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीनों चचेरे भाइयों को कुचल दिया। जिसमें बृजेश कुमार की मौत हो गई। जबकि बिट्टू कुमार और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.