लंदन, जून 24 -- ब्रिटेन की नॉर्थम्ब्रिया यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे एक 18 वर्षीय भारतीय छात्र उद्कर्ष यादव की घिनौनी हरकत सामने आई है। उद्कर्ष ने एक महिला छात्रा के कमरे में घुसकर उस पर हस्तमैथुन करने की बात स्वीकार की है। यह घटना तब घटी जब पीड़िता छुट्टियों में घर गई हुई थी। न्यूकैसल क्राउन कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, जहां इस कृत्य को "घृणित और स्वार्थी" बताया गया। उद्कर्ष यादव सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता भारत में कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करते हैं।क्या है पूरा मामला? घटना गेट्सहेड के ट्रिनिटी स्क्वायर हॉस्टल में हुई, जहां उद्कर्ष यादव ने एक प्रथम वर्ष की महिला छात्र के कमरे में बिना इजाजत प्रवेश किया। महिला छात्र उस समय क्रिसमस की छुट्टियों के लिए अपने परिवार के पास गई थी। जब वह जनवरी की शुरुआत...