अयोध्या, फरवरी 18 -- अमानीगंज। थाना खंडासा के ग्राम धरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर महिला का शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। धरौली निवासी 55 वर्षीय महिला गंगा देई बिस्तर पर मृत पाई गई। बताया जाता है कि सास बहू में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ के लिए मृतका की बहू को पुलिस थाने ले गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...