मधुबनी, फरवरी 11 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बिस्टॉल गांव में बाबा विश्वनाथ महादेव शिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन बुधवार को पूरी भव्यता के साथ किया गया।वैदिक परंपरा और मंत्रोचार के बीच कलश यात्रा की शरुआत हुई। कलश यात्रा में 251 ग्रामीण कन्या व श्रद्धालुगण शामिल थे। कलश शोभायात्रा पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद पुन: पूजा स्थल पर पहुंची।सम्पूर्ण गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया था। मौके पर मौजूद अनूप कश्यप, मुखिया रविंद्र ठाकुर सहित अन्य ने बताया कि भजन-कीर्तन, रात्रि जागरण के अलावा अन्य कई आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव में ही श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भी देर शाम उद्घाटन होना है। उद्घटान कर्ता विजय महतो ने बताया कि इस स्थान की परंपरा अपरंपार है। यहां सात दिवसीय भव्य आयोजन में शिव पूजन, कांवड़ यात्रा, शिव वि...