गाजीपुर, मार्च 18 -- गाजीपुर (मरदह)। मरदह थाना के नोनरा गांव में बीती रात्रि में बृजेश सिंह के बिस्कुट,नमकीन निर्माण के फैक्ट्री के गोदाम में विद्युत शार्ट शर्किट से आग लगने से उसमे रखा निर्मित बिस्कुट नमकीन समेत निर्माण के लिए रखा बीस लाख के लगभग का सामान जलकर राख हो गया। देर रात्रि में गोदाम से धुआं उठता देख आग लगने की जानकारी होने पर मौके पर जुटे ग्रामीणों सहित पुलिस एवं फायर ब्रिगेड द्वारा घण्टो तक प्रयास कर आग बुझाया गया। आग बुझने तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। बृजेश सिंह ने बताया कि बिस्कुट सहित क्रीम रोल,टोस्ट,खारी, नमकीन आदि के निर्माण के रखा गया सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की घटना के बाद सबमर्सिबल पम्प से काफी प्रयास कर घण्टों बाद आग बुझ सकी। आग बुझाने में ग्रामीणों सहित फायर ब्रिग्रेड एवं पुलिस केलोगजुटेरहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.