धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो ने मेयर पद के 29 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया। इसमें चंद्रशेखर अग्रवाल को बिस्कुट, संजीव कुमार को मिर्ची, संजीव सिंह को ऊन व सिलाई, शमशेर आलम को कीप चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। नगर निगम चुनाव में नामांकन से लेकर चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। सभी प्रत्याशियों को उनके नाम की वर्णमाला और आयोग द्वारा जारी चुनाव चिह्न से मिलान करते हुए चुनाव चिह्न आवंटित किया। चुनाव चिह्न आवंटित करने के बाद प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। ------ किसे क्या चुनाव चिह्न मिला अमित कुमार अग्रव...