बदायूं, फरवरी 6 -- बदायूं। बैंक के कर्ज और अधिक बिजली बिल के चलते एक किसान ने खेत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने बताया कि किसान कर्ज की वजह से काफी दिन से परेशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला बिसौली कोतवाली के कुंआडांडा गांव का है। यहां के रहने वाले मुकेश, 45 वर्ष, पुत्र बंशीधर पर बैंक का करीब तीन लाख रुपए का केसीसी कर्ज था। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये बिजली का बिल भी उनका बकाया था, जिससे वह काफी समय से परेशान थे। गुरुवार शाम को मुकेश ने खेत में फसल की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकले और खेत में जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मुकेश काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे, तो परिजन खेत पर गए और उन्हें फंदे पर लटका पाया। इसके बाद परिवार ने बिसौली कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.