बदायूं, नवम्बर 14 -- बदायूं, संवाददाता। दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर एवं बिसौली की यदु शुगर मिल में जल्द गन्ना पेराई शुरू होने वाली है। शेखूपुर चीनी मिल ने 21 नवंबर से पेराई शुरू करने के लिए गन्ना विभाग को पत्र दिया है। बिसौली चीनी मिल ने 18 या 19 नवंबर से पेराई शुरू की जानकारी दी है। पेराई सत्र 2025-26 के लिए बदायूं की दोनों चीनी मिलें तैयार हैं और गन्ना किसानों ने भी गन्ना की छोलकर चीनी मिलों के लिए सप्लाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। किसान चीनी मिलों में पेराई में शुरू होने के इंतजार में हैं। जिले में 80 क्रय केंद्रों का निर्धारण गन्ना खरीद के लिए हुआ है। इनमें से 16 क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद शुरू हो चुकी है। जबकि 64 क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद होना बाकी है। जिन केंद्रों पर गन्ना खरीद शुरू हुई है वह रूपापुर, शाहाबाद, फरीदपुर चीन...