गोंडा, फरवरी 10 -- मेहनौन, संवाददाता। जर्जर अवस्था में पहुंच चुके बिसुही पुल के नवनिर्माण की मांग को लेकर चौथे दिन भी हस्ताक्षर अभियान जारी रहा। अभियान में 4,257 लोगों ने हस्ताक्षर कर एक स्वर में पुल का शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की। क्षेत्र के मुरलीपुरवा निवासी शुभम तिवारी ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं और प्रतिदिन बलरामपुर आना-जाना करते हैं। पुल पर लगने वाले भीषण जाम के कारण अक्सर उन्हें देर हो जाती है। इसके चलते मैनेजर की डांट भी झेलनी पड़ती है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द पुल निर्माण की मांग की। करुआपारा निवासी सतीश मिश्रा ने बताया कि दो दिन पूर्व शाम को अपनी दादी को डॉक्टर के पास ले जाना था, लेकिन पुल पर लगे जाम के कारण एक से डेढ़ घंटे की देरी हो गई। उन्होंने कहा कि पुल के नवनिर्माण से मरीजों को आवागमन में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.