गोंडा, फरवरी 9 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक के जर्जर और संकरे बिसुही पुल के निर्माण के लिए राष्ट्रीय छात्र पंचायत द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में तीसरे दिन विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया। सभी ने एक सुर में सरकार से मांग की तत्काल बिसुही पुल का निर्माण शुरू हो। सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल गोंडा के छात्र आकाश दुबे ने बताया जब विद्यालय का वाहन लेने आता है तो इसी पुल पर जाम में फंस जाता है। वाहन में सवार सभी बच्चे विद्यालय देर में पहुंचते है। जनता इंटर कॉलेज के छात्र सुरेंद्र कनौजिया ने बताया कालेज जाते समय जैसे बिसुही पुल पर पहुंचते है तो पुल पर करते समय डर लगा रहता है कि कहीं जाम न लग जाए। पुल का निर्माण होना आवश्यक है। व्यापारी सूरज जायसवाल ने बताया कि मेरी एक दुकान पुल के इस पार तथा दूसरी दुकान उस पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.