मुरादाबाद, नवम्बर 11 -- जनजातीय शौर्य की शान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। भाजपा ने इसके लिए तैयारियां कर ली हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में संसदीय व औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी आज दोपहर एक बजे बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के लोगों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही आगामी आयोजन की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में देंगे। जिसमें बिसरा मुंडा की जयंती पर क्या कार्यक्रम होंगे किसको क्या जिम्मेदारी सौंपी यह सब बताया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...