जमशेदपुर, अगस्त 24 -- बिष्टूपुर तुलसी भवन के एसी हॉल में कुलदेवी महासर माता का चतुर्थ वार्षिक उत्सव 31 अगस्त रविवार को आयोजित होगा। माता का भव्य दरबार पुष्प सज्जा से सजाने के लिए कोलकाता से कारीगर आएंगे। महासर धाम के संजय गुरुजी के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। पंडित रामजी पारिख पूजा में सहयोग करेंगे। इस धार्मिक उत्सव को सफल बनाने और तैयारियों पर चर्चा करने के लिए महासर माता परिवार की बैठक बिष्टूपुर चैंबर भवन में दीपक भालोटिया की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि उत्सव का मुख्य आकर्षण माता रानी की दिव्य ज्योत, भव्य दरबार, छप्पन भोग, महाप्रसाद, पुष्प और इत्र की वर्षा होगा। राजेश पसारी ने बताया कि आमंत्रित कलाकार आगरा से रितिक जैन, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से संजय अग्रवाल सहित स्थानीय कलाकार रोहित गुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.