जमशेदपुर, दिसम्बर 27 -- बरनवाल मोदी सेवा समिति जमशेदपुर की ओर से शुक्रवार को महाराजा अहिबरण जयंती पर बिष्टूपुर में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा गोपाल मैदान का चक्कर लगाते हुए आगे बढ़ी, जहां जय अहिबरण, जय श्रीराम, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल गूंज उठा। इसके बाद जयंती समारोह हुआ। महाराजा अहिबरण, भारत माता और वीर बालक फतेह सिंह एवं जोरावर सिंह के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। स्वागत गान निशि, शोभा और कंचन द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद अतिथियों को उपहार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जमशेदपुर महानगर भाजपा के महामंत्री अनिल मोदी और विशिष्ट अतिथि बरनवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विजय प्रकाश उपस्थित थे। अध्यक्ष ने बताया कि महाराजा अहिबरण बरण राज्य, वर्तमान बुलंदशहर के राजा औ...