जमशेदपुर, जुलाई 28 -- बिष्टूपुर स्थित एक होटल में सहारा गार्डन सिटी रेजिडेंस महिला क्लब की सदस्यों सावन महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। होटल की महिला स्टाफ ने महिला क्लब की सभी सदस्यों का पारंपरिक ढंग से कुमकुम तिलक और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव-पार्वती वंदना से हुई, जिसे पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार में सजी महिला सखियों ने प्रस्तुत किया। मौके पर महिलाओं ने मेहंदी रचे हाथों से ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। सावन के गीतों के साथ-साथ कई लोकगीत भी गाए गए और मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें प्रीति सिन्हा को सावन क्वीन के रूप म...