जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- बिष्टूपुर के जेएमए स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय में हुई लाखों की चोरी की पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में कंपनी के ही एक पुराने कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि रंजन (44), निवासी रामदास भट्ठा के रूप में हुई है। वह 20 वर्ष से कंपनी में कार्यरत था। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 1 दिसंबर की शाम कंपनी के सीनियर एकाउंटेंट श्रीनिवास राव की शिकायत पर 12 लाख 47 हजार रुपये की चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा गया था कि कंपनी कार्यालय में रखे नगद रुपये को किसी ने चुरा लिया है। पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में रवि रंजन की संदिग्ध गतिविधियां सामने ...