जमशेदपुर, जनवरी 12 -- बिष्टूपुर स्थित छप्पन भोग के समीप शनिवार रात सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार (50) के रूप में की गई है। वह के रोड स्थित क्वार्टर के आउट हाउस में रहता था। सूचना पाकर रविवार को परिजन अस्पताल पहुंचे और वाहन चालक की पहचान कर गिरफ्तारी को लेकर शव के साथ जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि पुलिस कार चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। परिजनों ने मुआवजे की भी मांग की। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के अश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक अस्पताल परिसर में हंगामा होता रहा। परिजनों के अनुसार राजकुमार कैटरिंग सर्विस में काम करता था। वह...