गोड्डा, फरवरी 1 -- बिशनपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हवन-जाप व भंडारे के साथ गूंजा भक्तिमय माहौल तस्वीर 04 में महागामा प्रतिनिधि। हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन विधिवत पूजा, हवन-जाप और पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। अंतिम दिन सुबह से ही कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथावाचक ने भागवत कथा के अंतिम प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया।समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-जाप किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और गांव "हरे कृष्ण" एवं "राधे-राधे" के जयकारो...