फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- फिरोजाबाद। अवकाश के दिन भी शासन की छूट का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं में काफी दिलचस्प देखी गई। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण अंचलों में कैश काउंटर पर काफी भीड़ देखी गई। उपभोक्ताओं में आशंका थी कि प्रथम चरण का अंतिम दिन है आगे शायद छूट कम हो सकती है। यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र के अलावा सिविल लाइन दबरई विद्युत उपकेंद्र पर धनराशि जमा करने के लिए काफी संख्या में सुबह से ही लोग लाइन में लगना शुरू हो गए। यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता कयामुद्दीन खां ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक तीन लाख 375 की धनराशि जमा की जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि इसमें बकाएदार उपभोक्ताओं के अलावा विद्युत चोरी के मामले अधिक थे। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण को लेकर जो भी शासन का आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर सिविल ल...